April 29, 2024 12:36 am

मेरा बूथ सबसे मजबूत, तेज गति से चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान : भाजपा

मेरा बूथ सबसे मजबूत, तेज गति से चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान : भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम जोरदार रूप से चल रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता दिन-रात कार्य कर बूथ को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और बूथ को मजबूत करके ही चुनाव लड़ती है। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और भाजपा नेता पुरषोत्तम गुलेरिया ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश और संपूर्ण देश में बूथ शक्तिकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है, और सभी बूथों पर भाजपा त्रिदेव समिति एवं पन्ना प्रमुखों का गठन तेज गति से कर रही है इससे हिमाचल प्रदेश में 7800 बूथों पर कार्य चल रहा है, जिसमें से सुलह मंडल का कार्य संपन्न हो चुका है।

 

उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है और मजबूती के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार स्थापित करने जा रही है।

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” इसी देह वाक्य को संकल्पित करते हुआ भाजपा लोकसभा की तैयारी में लगी है।

जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में काम किया है तथा भाजपा ने बूथ स्तर पर काम किया है, उससे हमें पूरा विश्वास है एक बार फिर हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं।

 

जल्दी हमारा बूथ सशक्तिकरण अभियान पूर्ण होने जा रहा है और उसके उपरांत जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का कार्य किया है और जिस प्रकार से रोज झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, भाजपा अपने संगठन के माध्यम से इसका प्रचार बूथ स्तर तक करेगा। कांग्रेस की 10 गारंटी कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि इस सरकार के पास केवल एक ही रोना है कि हमारे पास पैसे नहीं है। हर महीने यह सरकार 1000 करोड़ का ऋण ले रही है जो की 1 साल में 12000 करोड़ और 5 साल में 60000 करोड रुपए हो जाएगा। इन सभी विषयों को भाजपा बूथ पर लेकर जाने वाली है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More