April 30, 2024 6:17 am

हिमाचल में किसानों से खरीदा 19960 एमटी धान, प्रदेश के 3843 अन्नदाताओं को 36.06 करोड़ रुपए का भुगतान

हिमाचल के किसानो के लिए इस बार जयराम सरकार ने वो सुविधा प्रदेश में ही उपलब्ध करवाई जो आज से पहले कोई नहीं करवा पाया। यही वजह है आज धान की फसल उगाने वाला किसान बहुत खुश और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस बार एफसीआई द्वारा प्रदेश के किसानों को धान की फसल का करोड़ों का भुगतान जारी किया है। प्रदेश भर में एफसीआई ने अब तक 3843 किसानों को 36.06 करोड़ का भुगतान जारी किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 19960 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए नौ केंद्रों में किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर 21 नवंबर तक 10369 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया है। वहीं 10369 किसानों में से 8797 किसानों को विभाग ने फसल बेचने के लिए टोकन नंबर जारी किए हैं। कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और कांगड़ा के इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में कालाअंब और पांवटा साहिब एवं जोहरोन पीपीलीवाला में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी में धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए हैं। वहीं ऊना जिला के टकारला और औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद केंद्रों में किसानों को फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जा रहा है। किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद धान खरीद केंद्रों में फसल बेच रहे हैं।

उधर, केसी चमन, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक का कहना है कि प्रदेश भर में विभाग की ओर से अब तक 3843 किसानों को 36.06 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया गया है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। विभाग के पोर्टल पर अब तक 10369 किसानों ने धान की फसल बेचने को पंजीकरण करवाया है। किसानों से अब तक 19960 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More