राजनीती राज्यों से

प्रदेश की जय राम सरकार ने इन कर्मचारियों को प्रमोशन में दी बहुत बड़ी राहत, बदले आरएंडपी नियम

एक बहुत अच्छी खबर इन कर्मचारियों के लिए जी हाँ जय राम सरकार वरिष्ठ सहायक बनाने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में छूट देने जा रही है। कार्मिक विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन की फाइल को मंजूरी दे दी है। अब इसे विधि विभाग और लोक सेवा आयोग को भेजा जा रहा है। अभी लिपिकों को वरिष्ठ सहायक बनने के लिए 10 साल की सेवा अवधि का होना अनिवार्य है।

सरकार सेवा अवधि को घटाकर 7 साल करने जा रही है। सचिवालय समेत अन्य विभागों में वरिष्ठ सहायकों के हजारों पद खाली हैं। ये पद लिपिकों से पदोन्नत होकर भरे जाने हैं। लिपिकों को वरिष्ठ सहायक बनने के लिए 10 साल की सेवा अवधि नहीं हुई है। ऐसे में सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन इस शर्त को हटाकर 7 साल करने की मांग उठा रहा है।

वर्तमान में सचिवालय में वरिष्ठ सहायकों के 522 पद स्वीकृत हैं। इनमें 303 पद कई सालों से रिक्त हैं, जबकि जिलों में इनकी संख्या हजारों में है। सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आरएंडपी नियमों में संशोधन के लिए कार्मिक विभाग ने मंजूरी दे दी है। वरिष्ठ सहायकों के रिक्त पदों को भरने का मामला मुख्यमंत्री से उठाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि यह मांग प्राथमिकता के दौर पर पूरी की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कार्मिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान का आभार जताया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार

विधि विभाग और लोक सेवा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग वरिष्ठ सहायक बनाने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार करेगा। इसके बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। यहां से मंजूरी के बाद नियमों को लागू किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली क्षेत्र के लिए 64 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की

Viral Bharat

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का शुभारम्भ किया

Viral Bharat

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम JAI RAM THAKUR ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा,साथ कई दूसरे बड़े ऐलान

Viral Bharat