हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी में रविवार दोपहर बाद एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। इस दुखद हादसे को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है साथ में मृतकों के प्रति सभी अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। इस भवन में करीब 42 लोग थे। यहां भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है व 5 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मृतकों में सात असम राइफल्स के जवान हैं।
जैसे ही इस दुखद हादसे की खबर जय राम सरकार को लगी सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रसाशन और दूसरे बचाव दलों को घटना स्थल पर भेज दिया था। जय राम सरकार की दिखाई गयी तेज़ी से ही आज इतने जीवन सुरक्षित बच पाए हैं। कल दोपहर ये हादसा पेश आया था मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उस समय बाहर थे लेकिन घटना क्रम की पल पल की जानकारी वो ले रहे थे।
कल शाम जय राम सरकार के मंत्री घटना स्थल पर पहुँच गए थे और आज सुबह खुद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर घटना स्थल पर पहुँचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घटनास्थल पर पहुँचने के बाद घायलों का हाल जानने सीधा हस्पताल पहुँचे । सीएम जय राम ठाकुर ने इस दुखद हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा मकान मालिक के ऊपर अवैध निर्माण करने के चलते FIR दर्ज की जा चुकी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी भी करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है।पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय ऐसे एक नहीं कई होटल मकान बने हैं जिस में नियमो का पालन नहीं किया गया।
आपकी जानकारी के लिए हम बता दें की भवन मालिक साहिल कुमार का परिवार भी यहीं रहता था, गनीमत रही कि हादसे के वक्त बच्चे बाहर खेल रहे थे। लेकिन साहिल कुमार की पत्नी अंदर दब गई व उनकी मौत हो गई। पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर शाम को पहुंची। वहीं, सुन्नी से हेलीकॉप्टर के जरिये उपकरणों के साथ एनडीआरएफ के कुछ जवान सोलन पहुंचे।