May 19, 2024 10:13 pm

हिमाचल में एक साल बाद सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने मंत्री, राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम बोले कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भी किया जा सकता है बदलाव।

 

हिमाचल/शिमला:

हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्रीपद खाली है जिसे भी जल्द भरने की बात सीएम सुक्खू ने कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक पद खाली है उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिया समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है। वहीं कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और प्राथमिकताएं बताते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभायेंगे।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More