April 29, 2024 5:07 am

चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन और ऊना हमीरपुर रेललाइन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेल मंत्री से की अहम चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी पुरे प्रदेश के विकास के लिए जुटे हुए हैं। पुरे प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के लिए प्रथम प्राथमिकता है। इन दिनों मुख्यमंत्री जी दिल्ली के प्रवास पर हैं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी अहम बातचीत इस दौरान हो रही हैं। रेल मंत्री पियूष गोयल जी के साथ भी मुख्यमंत्री जी ने कल एक अहम मुलाकात करते हुए प्रदेश के विकास को लेकर अहम चर्चा की।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें की मुख्यमंत्री जी ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह रेललाइन औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन के लिहाज से महत्त्वपूर्ण है और साथ ही इससे प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने में भी सहायता मिलेगी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने रेल मंत्री पियूष गोयल जी से आग्रह किया कि ऊना-हमीरपुर रेल लिंक को भारत सरकार शत-प्रतिशत धन राशि उपलब्ध करवाए, जिसके लिए मामला पहले ही केंद्र से उठाया जा चुका है।ऊना हमीरपुर रेल लाइन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आवाज उठाना साफ़ साफ़ दर्शाता है की मुख्यमंत्री जी की नजरों में पुरे प्रदेश का विकास प्रथम प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा है और सड़कें ही परिवहन का मुख्य माध्यम हैं।

इसलिए रेल नेटवर्क का विस्तार बहुत आवश्यक है, ताकि प्रदेश की प्रगति को गति दी जा सके। मुख्यमंत्री ने भूतल अथवा ऊपर से बिजली व पानी की लाइने बिछाने का कार्य बिना शुल्क करने की स्वीकृति प्रदान करने और पहाड़ी राज्यों को लाइसेंस शुल्क से छूट देने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि माल यातायात विशेषकर पहाड़ी राज्यों में उत्पादित होने वाले कृषि एवं बागबानी उत्पादों पर भाड़ा कम करने पर विचार किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने उनकी सभी मांगों पर अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाड़े में कटौती के मामले पर अध्ययन करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More