May 10, 2024 11:35 pm

दांत के साथ चहेरा भी चमकाए टूथब्रश

दांत के साथ चहेरा भी चमकाए टूथब्रश –

टूथब्रश, जिसे हम सुबह होते ही सबसे पहले उपयोग करते है और अपने दांतों को साफ करते है और अपने दांतों को चमकाते जिससे वो अच्छे दिखे | लेकिन आज हम आपको बताना चाहते है की कैसे आप इस टूथब्रश से अपने चहरे को चमका सकते है और इसे निखार सकते है |

आप अपने टूथब्रश की सहायता से फ्रेसिअल कर सकते है और आप सब जानते है की फ्रेसिअल करने से हमारे चहरे में चमक आती ही है | टूथब्रश की सहायता से फ्रेसिअल करने से आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और चहरे में रंगत आ जाएगी |

इससे आपके चहरे में जो दाग धब्बे है वो भो दूर होगे और यह प्रयोग ज्यादा समय भी नहीं लेता है |

आइये आपको बताते है  कुछ ऐसे स्टेप्स जिन्हें अपना के आप टूथब्रश के माध्यम से चहेरा चमका सकते है |

 

  • सबसे पहले आपको लेना होगा एक टूथब्रश , अगर थोडा पुराना ले रहे है तो उसे गर्म पानी से धो ले जिससे उसके कीटाणु और गंदगी निकल जाये |ब्रश ऐसा ले जिसके ब्रिसल्स मुलायम हो |

innocent-face

  • अब आप अपने चहरे को अच्छे से धो ले जिससे उसमे मौजूद धूल आदि निकल जाए , इसके लिए आप फेसवाश का उपयोग कर सकते है |
  • अब कोई अच्छा सा स्क्रब ले और इसे अपने चहरे और गर्दन में लगाकर अच्छे से स्क्रब करे | स्क्रब लगाने से आपके चहरे के ब्लैकहेड्स निकल जाएगे |
  • अब आप ब्रश ले और ब्रश की सहायता से धीरे धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करे अर्थात गोलाई आकार का स्क्रब करे और यह काम आप पांच मिनट तक करे | ध्यान रहे ज्यादा जोर ना लगाये नहीं आपके चहरे में रैशेष पड़ने की संभवना है और चहेरा छिल भी सकता है और आँखों को भी बचाए |

 

  • अब चहरे को ठन्डे पानी से अच्छे से धो ले और साफ़ कपडे से इसे पोंछ ले |
  • आपको ताजगी महसूस होगी और आपके चहेरा में चमक आएगी | यह प्रयोग आपके चहरे के ऊपर जमी हुई ड्राई सेल्स को हटाता है और नई परत लाता है |
  • अगर आपके चहरे में दाग धब्बे होते है और आप उनकी समस्या से ग्रसित है तो आपको उनसे भी आराम मिल सकता है | ये करने के बाद अगर आपका चहेरा लाल हो जाता है तो घबराए नहीं , यह थोड़ी देर में सामान्य हो जाएगा |

तो ये था वो तरीका जिसे अपना के आप टूथब्रश की सहायता से अपने चहरे को चमका सकते है | आप इसे अपनाइए और सुन्दर दिखिए |

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More