April 28, 2024 12:30 am

जानिए जब मुख्यमंत्री जयराम बोल उठे जनता ऊपर हम नीचे, यही है लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर फिर जनता ने जो किया

मुख्यमंत्री की कार्यशैली मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की असली पहचान बन चुकी है। जनता को अपना परिवार समझने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने आज भरी जनसभा में जो एक बात बोली उसको लेकर हर जगह चर्चा के साथ मुख्यमंत्री की तारीफ की जा रही है। आज मुख्यमंत्री जी ज्वालाजी विधानसभा के प्रवास पर हैं वहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए एक बहुत बड़ी बात का जिक्र किया।

Image may contain: one or more people, crowd and outdoor

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ज्वालामुखी में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यही लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। जनता ऊपर है और हम नीचे हैं। जनता हमेशा ऊपर रहनी चाहिए।

दरअसल उस समय जो जनता मुख्यमंत्री जी का भाषण सुन रही थी तो वो ऊंचाई पर बैठी हुई थी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का मंच जहां से वो संबोधन दे रहे थे वो नीचे की तरफ था। इस बात पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ये बड़ी बात बोली जिसके बाद वहाँ जनता ने जमकर तालियां बजाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिवादन किया।

Image may contain: 2 people

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दो सालों में हिमाचल ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। हिमाचल के हर जिले में जनमंच हो रहे हैं।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता की सेवा में समर्पित है और आज जनता इन दोनों बड़ी योजनाओं का लाभ ले रही है। आज जनमंच की वजह से जनता की समस्याओं को उनके इलाके में सुनने के लिए अधिकारी और मंत्री खुद जाते हैं और लोगों की मौके पर ही समाधान भी किया जाता है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com