May 2, 2024 7:29 pm

अब खबर मिलते ही इस दुखी महिला की मदद के लिए आगे आये मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,महिला को मिली राहत

एक बार फिर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुछ ऐसा काम किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। हाल ही में एक वीडियो बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक महिला को दुखी हालत में देखा गया था। जब इस वीडियो के बारे में CM आईटी TEAM को जानकारी मिली तो उन्होंने इसके बारे में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी को जानकारी दी।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि इस खबर के बाद ही 5000 की तुरन्त सहायता दी गयी और साथ मे घर की छत के लिए तरपाल उपलब्ध करवाया गया। उसके बाद कांगो को उसके घर का मुयाना करने भेजा गया और साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद SDM ठियोग ने 1 लाख जारी किए उस महिला के घर के रख रखाव के लिए।उसके नए घर का केस पेंडिंग चल रहा है शिमला आफिस में जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए उस प्रोसेस को जल्दी करने का आदेश दिया है।साथ ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने अलग से 50 हजार की सहायता की घोषणा की !

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने पूरी बात को जानकर इस महिला की मदद के लिए आदेश जारी कर दिए थे। । ये महिला ठियोग की बताई जा रही है जो वीडियो में अपना दुःख दर्द सुनाती हुई नजर आ रही थी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने सभी जिलों के जिलाधीशों को निर्देश जारी करते हुए साफ़ साफ़ आदेश दिए है कि ऐसी दुखी पीड़ित परिवारों के बारे में खुद जानकारी प्राप्त करें और अपने लैवल पर उनकी सहयाता करना शुरू करें।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के इस निर्देश के बाद से सभी जिलाधीश हरकत में आ चुके हैं। जब कभी भी ऐसी कोई घटना या वीडियो सामने आती है तो हम पहले सरकार को कोसने का कार्य करते हैं। आखिर जब तक सरकार को उस दुखी पीड़ित की जानकारी ही नहीं होगी तो फिर सरकार उसकी मदद कैसे करेगी ? जब भी सरकार को किसी दुखी महिला या किसी पीड़ित के बारे में जानकारी मिली है जय राम सरकार ने तुरंत प्रभाव से उस परिवार की मदद की है।

Image result for jai ram THAKUR

ये भी पढ़े :- संगीता का संघर्ष हुआ खत्म मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तक जैसे ही पहुंची बात,दिए मदद के आदेश

इसका सबसे बड़ा उदहारण अभी दो दिन पहले का है जब सिरमौर की एक पीड़ित के बारे में मुख्य्मंत्री जी को जानकारी मिली थी और उसी दिन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने उस महिला की मदद के लिए आदेश जारी कर दिए थे। सरकार हमेशा प्रदेश की जनता की सेवा के जज्बे से काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी लेकिन विरोधी कभी ये अच्छाई वाली खबरों को प्रदेश की जनता के सामने रखेगी। ये काम पहले भी सोशल मीडिया करता था आगे भी करता रहेगा।

जय राम सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण स्कीम को चलाया गया है जोकि आम जनता के लिए बनाई गयी हैं इन स्कीम के बारे में जानकारी ले और इनका लाभ उठायें !

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More