May 20, 2024 12:54 am

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का लाभ लेने पर कांगड़ा की शिकायतकर्ता ने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हेल्पलाइन-1100 की जमकर तारीफ

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सबसे पहले जनमंच को शुरू किया। जनमंच की वजह से आम जनता की समस्याओं का निवारण उनके घरद्वार हो रहा है। जनमंच के बाद अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जिसे मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के नाम से जाना जाता है उसे जयराम सरकार ने जनता के लिए शुरू किया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के भी एक के बाद एक सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़े – सीएम हेल्पलाइन में कोताही पर 10 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी,कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जिसे मुख्यमंत्री सेवा संकल्प का नाम दिया गया है आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले जब कभी किसी को कोई शिकायत होती थी तो वो बार बार विभागों के चकर काटता था लेकिन उसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं होती थी.पर आपको अब बता दूँ की अब समय बदल चूका है जयराम सरकार में अब सुनवाई भी हो रही है और करवाई भी हो रही है.

ये भी पढ़े – ड्राइविंग लाइसेंस समेत 20 सेवाओं के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सॉफ्टवेयर तैयार जयराम सरकार का जनता को बड़ा तौफा

कांगड़ा की एक शिकायतकर्ता ने खुद अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद किया है। उस महिला का बोलना है कि जयराम सरकार की इस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आम जनता को बहुत फायदा हो रहा है।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद उस पर तुरंत एक्शन भी लिया जा रहा है।

ये भी पढ़े – हिमाचल में 10 लाख घरों में लगाए जाएंगे निशुल्क नल,खर्च होंगे पांच हजार करोड़ सरकार अपनी केंद्र योजनाओं को चला रही है प्रभावी तरिके से

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से अफसरों अधिकारीयों की जवाब देही तय हुई है यही वजह है की इस हेल्पलाइन के शुरू होने से प्रदेश की जनता को बहुत राहत मिली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी खुद इस हेल्पलाइन पर नजर बनाये रखते हैं। वैसे तो इस पोर्टल के माध्यम से हम सरकार की हर गतिविधि हर योजना को आप तक पहुँचाने का काम करते रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से निवारण की गयी शिकायतों की खबरें भी शामिल रही हैं।

ये भी पढ़े – जयराम सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ अहम कदम उठाए है और अब हिमाचल में अब 56 मेडिकल टेस्ट फ्री,केंद्र सरकार की ये योजना सबसे पहले हिमाचल को

आपको याद होगा कुछ समय पहले ही हमने एक खबर दिखाई थी कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आई शिकायत का तय समय पर निवारण ना किये जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने कड़ा संज्ञान लिया है। जयराम सरकार की तरफ से साफ़ किया गया है की जनता की शिकायतों का निवारण तय समय में किया जाए नहीं तो करवाई तय है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More