April 29, 2024 7:24 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा उपचुनाव में मिली जीत प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओ की जीत है

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने कहा कि दोनों जगह मिली जीत जनता और भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की जीत है।एक तरह से मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कार्यों पर प्रदेश की जनता ने अपनी मोहर लगाई ये जीत देकर।मुख्यमंत्री द्वारा एक से बढ़कर एक अच्छी योजनाएं जनता के लिए शुरू की गई जिसके फल आज मिला है। धर्मशाला उपचुनाव की जीत सबसे बड़ी है.जहां कांग्रेस पार्टी अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाई।

दोनों ही जगह भाजपा के युवा उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। पच्छाद में भी रीना कश्यप की जीत के बाद विधानसभा में महिला सदस्यों को संख्या बढ़ गई है। अब विधानसभा में विधानसभा सदस्यों की संख्या 5 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के बाद इसके बारे में सोचा जाएगा।

उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में भी भाजपा की बढ़त को पीएम मोदी और अमित शाह, नड्डा की मेहनत का नतीज़ा करार दिया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उपचुनावों की अग्निपरीक्षा में पास हो गए हैं। धर्मशाला में 6758 मतों से भाजपा के विशाल नैहरिया विजय रहे जबकि पच्छाद से रीना कश्यप 2700 से ज़्यादा वोट से जीतीं।

धर्मशाला चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया 23498
आजाद प्रत्याशी राकेश कुमार 16740
कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र करण 8212
आजाद प्रत्याशी निषा कटोच 435
आजाद प्रत्याशी पुनीष शर्मा 2345
आजाद प्रत्याशी डॉ. मनोहर लाल धीमान 887
आजाद प्रत्याशी सुभाष चंद शुक्ला 368

पच्छाद चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप  22048
कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर  19306
आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी  11651

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More