April 29, 2024 4:50 am

अरे वाह! गजब का मीडिया ग्रुप है, जिसे अपने राज्य के कैबिनेट मंत्री के नाम तक का पता नहीं ?

दूसरों को नसीहत देने वाला समाचार फर्स्ट मीडिया ग्रुप अब खुद एक ऐसी गलती कर बैठा है जो कि बहुत बड़ी गलती है। आपको याद होगा कि धारा 370 हटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उसको लेकर ट्वीट किया गया था। लेकिन समाचार फर्स्ट द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पेज पर किए गए पोस्ट और ट्वीट को बिना किसी मतलब के निशाना बनाया गया था।

और इस समाचार फर्स्ट ने यह लिखा था कि मुख्यमंत्री जी को धारा और अनुच्छेद के बीच का अंतर मालूम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें की बड़े-बड़े मीडिया ग्रुप्स जो सारे नेशनल लेवल के हैं धारा 370 को धारा लिख कर ही संबोधित करते आए हैं। उसके बावजूद इस मीडिया ग्रुप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निशाना बनाया था सिर्फ TRP के लिए।

लेकिन आज यह समाचार फर्स्ट खुद वह गलती कर बैठा है जिसके बाद शायद इस खबर को छुपाने के लिए भी इनके पास शब्द नहीं होंगे। पर जब सोशल मीडिया पर किरकिरी हुई तो उन्होंने जल्दी से उस खबर को हटा नयी खबर बनाकर पोस्ट कर दी लेकिन तब तक स्क्रीन शॉट उस गलती के वायरल हो चुके थे।निचे देखें स्क्रीन शॉट खबर को सही करके डाला गया।

जिस मीडिया ग्रुप को शिक्षा मंत्री का नाम नहीं पता वह मीडिया ग्रुप किस तरह की खबरें चलाता होगा यह समझ से परे है। गजब का मीडिया ग्रुप है जिसे अपने राज्य के कैबिनेट मंत्री का नाम तक पता नहीं दूसरों के घर जागते जागते अपना ही दरवाजा भूल गए।

लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर दूँ यहाँ राजीव भरद्वाज जी को यह ज़िम्मेदारी दी गई है एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज का इससे कोई लेना देना नहीं है। राजीव भारद्धाज वर्तमान में KCC बैंक बैंक के चेयरमैन है KCC बैंक कांगड़ा का मुख्यालय जबकि कांगड़ा में ही स्थित है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More