April 30, 2024 5:45 am

पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना बोले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कनेक्टिविटी लाजवाब सरपंच से भी खुद बात करते हैं

मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर की कार्यशैली से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है। मुख्यमंत्री जयराम एक ऐसे नेता हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं और हमेशा आम जनता ,साथ ही जनता के छोटे बड़े प्रतिनिधियों के सीधा संपर्क में रहते हैं। बात कोवीड काल की करें तो खुद मुख्यमंत्री ने कुछ मरीजों को फोन करके उनका हालचाल जाना था। अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। वह एक सरपंच से भी स्वयं बात करते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालने के बाद से ही प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एक नहीं कई ऐसी योजनाओं को शुरू किया है जिनका सीधा लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

वर्ष 2022 में सरकार को रिपीट करना सभी का दायित्व है और इस पर सब भली-भांति कार्य कर रहे हैं। भाजपा राजनीतिक दलों की तुलना में एक हटकर राजनीतिक दल है, इसलिए आज एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा केंद्र में जीत कर आए, तब से देश बदल रहा है। सबका साथ-सबका विश्वास के संकल्प के साथ राजनीति में बदलाव भाजपा ने शुरू किया। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से आह्वान किया कि जो लोग संपन्न हैं, वे अपनी गैस की सबसिडी त्याग दें, तो देश के एक करोड़ लोगों ने सबसिडी का स्वयं त्याग किया।

इससे आठ करोड़ जरूरतमंद लोगों को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में केंद्र में एक भी घोटाला नहीं हुआ है, जहां पहले कांग्रेस सरकार में देश को लूटने का कार्य होता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीयत सेवा करने की है, तो पूरी प्रजा की नीयत भी सेवा करने की है। कांग्रेस कार्यकाल में हमेशा देश को लूटने की नीयत रही, इसलिए उनकी प्रजा भी देश को लूटने में लगी थी।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार किसान हित में कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, जिसका फायदा हर बूथ पर डेढ़ सौ से अधिक किसानों को हो रहा है। फसल बीमा योजना, सॉयल हैल्थ कार्ड जैसी अनेक योजनाओं से किसान का उद्धार हुआ है। देश का किसान सशक्त हो रहा है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 370, 35ए जैसे बड़े निर्णय लिए हैं, जिसका फायदा जम्मू कश्मीर के एक लाख परिवारों को हुआ है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More