May 21, 2024 10:30 pm

मोदी ने चीन सीमा पर जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली,कई आये कई गए लेकिन जवानो के साथ दिवाली मनाने वाले मोदी पहले हैं

आज देश भर में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर किसी ने इस बार आतिशबाजी पर लगी बंदिशों के बाद भी काफी कुछ सोचा हुआ है। दीपावली मनाने का सबका अपना तरीका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दीपावली मनाने का अपना एक अनोखा तरीका है।

आपको बता दें कि जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वह दीपावली का पावन त्योहार दिल्ली से दूर किसी दूसरी जगहों पर लोगों के बीच मनाते आए हैं। केवल वर्ष 2015 में उन्होंने दिल्ली में दीपावली मनाई थी। बुधवार सुबह भी प्रधानमंत्री दीपावली मनाने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए।

उनके कार्यकाल में यह तीसरी बार होगा कि जब पीएम सीमा पर जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे। संभवतः वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने एक कार्यकाल में तीन बार दुर्गम शरहद पर जवानों के साथ दीपावली मनाई है। हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री इस बार दीपावली कहां और कैसे मना रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने अब तक के प्रधानमंत्री कार्यकाल में कब और कहां दीपावली का ये त्योहार मनाया है।

जिस वक्त नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभाला उसी दौरान जम्मू कश्मीर के लोगों को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से पीएम ने अपने कार्यकाल की पहली दिवाली भी इन्हीं लोगों के बीच श्रीनगर में मनाई थी। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था।

पीएम मोदी के कार्यकाल का ये दूसरा साल था। अब तक का यही एक वर्ष है, जब वह दिवाली के अवसर पर कहीं नहीं गए। उन्होंने दिल्ली में दीपावली मनाई थी। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी।

वर्ष 2016 में पीएम मोदी ने अपनी दिवाली हिमाचल प्रदेश में चीन से लगती भारतीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई। वह इसके लिए कुन्नूर के समडो इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर तैनात आईटीबीपी के जवानों को इस पर्व की बधाई दी और उन्हें अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2001 से ही दिवाली जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने #Sandesh2Soldierscampaign का भी जिक्र किया।

उनका कहना था कि उनकी सरकार ने वर्षों से जवानों की उस मांग को मान लिया है जिसके तहत वन रैंक वन पेंशन की बात कही जा रही थी। इस मौके पर तत्कालीन जनरल दलबीर सिंह भी उनके साथ थे। सीमा से वापसी के दौरान पीएम मोदी ने वहां नजदीक के गांव छांगों में जाकर वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की बधाई दी।

इस वर्ष पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाई थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें इस पर्व की बधाई भी दी। वह यहां पर करीब दो घंटे तक रुके। उनका कहना था कि वह चाहते थे कि दिवाली उन वीर जवानों के साथ मनाई जाए जो हर हाल में सीमा पर डटकर देशवासियों की रक्षा करते हैं।

इस वर्ष भी जवानों संग दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 7.55 पर हर्षिल पहुंचे। उन्होंने हेलीपैड के निकट गंगा किनारे छोटे शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी महार रेजिमेंट के कैंप में पहुंचे। जहां आर्मी जवानों ने पीएम का भव्य स्वागत किया।

हर्षिल में सेना के जवानों को पीएम मोदी ने दीपावली की बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस दौरान पीए मोदी आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों से भी मिले तथा दीपावली की बधाई दी। आर्मी सभागार में पीएम मोदी ने जवानों से संवाद भी किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान प्रधानमंत्री से मिलने और उनके स्वागत के लिए हर्षिल और बगोरी के ग्रामीण भी पहुंचे थे।

साथ ही चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर सैन्य अधिकारियों से पीएम मोदी ने ली जानकारी। पीएम को मिलने के लिए हर्षिल और बगोरी के ग्रामीण भी पहुंचे। बगोरी के प्रधान भवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणो ने भेड़ की ऊन से बनाई गई शाल भेंट की । इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने पीएम को फूल दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना और आइटीबीपी के जवानों को संबंधित करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत उन्नति के पथ पर है। भारतीय सेना को यूएन शांति अभियान में पूरे विश्व से प्रशंसा मिल रही है। सेना के जवान लोगों में सुरक्षा व निडरता की भावना फैलाते हैं। 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपनों की सुरक्षा करते हैं।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com