April 28, 2024 5:35 pm

रणवीर सिंह : सिनेमा का नया सितारा

रणवीर सिंह : सिनेमा का नया सितारा

सफलता की नयी ऊँचाइयों को छूना और उसमे बने रहन सरल बात नहीं हैं लेकिन ऐसा कर दिखाया हैं बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह भावनानी ने तो आइये जानते हैं उनके जीवन के कुछ तथ्य |

Ranveer Singh, Latest Ranveer Singh news, Ranveer Singh Live news, Ranveer Singh news onlin

शुरुआती जीवन –

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को को मुंबई में हुआ था | वो एक सिंधी परिवार से हैं और उनका पूरा नाम नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं | रणवीर बचपन से ही शरारती थे और स्कूल की एक्टिविटीज में हिस्सा लेते रहते थे | रणवीर सिंह सोनम कपूर के दूर के रिश्ते के भाई हैं | स्कूल के बाद रणवीर ने अपनी स्कूल पूरा करने के बाद एच.आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में एड्मिसन लिया और पढ़ने लगे | रणवीर फिल्मों में जाना चाहते थे लेकिन उन्हें इस बात का डर था की फिल्मों में केवल वही सफल होते हैं जिसका कोई गॉडफादर बॉलीवुड में बैठा हो इसीलिए इन्होने क्रिएटिव राइटिंग में जाने का फैसला किया और इसके लिए वो यूएस चले गए जहा उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी में दाखिला किया | वहां पढ़ते पढ़ते रणवीर को ख्याल आया की क्यों ना एक्टिंग भी सीखी जाय तो उन्होंने वही से एक्टिंग का कोर्स भी किया और फिर आ गए मुंबई हीरो बनने |

ranveer-singh-bollywood

फ़िल्मी सफ़र –

रणवीर मुंबई आकर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे फिर इनकी मुलाकात मनीष शर्मा से हुई जिन्होंने इन्हें बैंड बाजा बारात के लिए हीरो चुन लिया | इस फिल्म के दौरान रणवीर को दिल्ली में कई सारी दिक्क्ते आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगे रहे | फिर यश राज बैनर के फेवरेट हीरो बन गए और लेडीज वर्सेस रिक्की बहल और गुंडे जैसी फ़िल्में की | किल दिल में भी उनके काम को खूब सराहा गया | इसके बाद आई फिल्म रामलीला जिसने इनके करियर को आसमान में पंहुचा दिया और फिर बाजीराव मस्तानी से हर हिन्दुस्तानी के दिल में राज करने लगे | रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए बेस्ट डेब्यू और बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर का अवार्ड मिला |

रणवीर एक जिंदादिल इंसान हैं और खूब मस्त रहते हैं और ख़ुशी  से काम करते हैं लेकिन शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष भी किया हैं|

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More