May 3, 2024 6:09 am

संगीता का संघर्ष हुआ खत्म मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तक जैसे ही पहुंची बात,दिए मदद के आदेश

सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र के गांव शिवपुर की रहने वाली संगीता के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं,लेकिन आज इस महिला के बारे में हम आपको जरूर बताएंगे। महिला के छोटे छोटे बच्चे हैं महिला के घर की हालत भी काफी ज्यादा गंभीर है खाने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में भोजन इन्हे नहीं मिल पाता है।
एक मीडिया पोर्टल के हवाले से ये दुःख भरी कहानी जब मुख्यमंत्री तक पहुँची तो मुख्य्मंत्री ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए इस महिला की मदद के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए।

जय राम सरकार हमेशा आम जनता की सरकार बनकर काम करती रही है। जब भी जय राम सरकार तक किसी भी दुखी व्यक्ति की फरियाद पहुंची है तो इस सरकार ने उसी वक़्त कदम उठाते हुए उस व्यक्ति को राहत प्रदान की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला की इस हालत के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो को देख कर ही सभी को इस महिला की दयनीय हालत के बारे में पता चला था।

Image result for jai ram thakur

बताया गया है की इस महिला की इनकम सिर्फ विधवा पेंशन ही है। हम धन्यवाद करते हैं उन सभी का जिन्होंने इस महिला की इस दयनीय हालत को सोशल मीडिया के जरिये सबके सामने रखा और उसी वजह से इस महिला के बारे में मुख्यमंत्री जी को जानकारी मिली और उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस महिला की मदद के लिए आदेश जारी करते हुए 2 लाख रुपए जारी किये।

लेकिन दुःख इस बात का है की आज इंसान ही इंसान का दुश्मन बना हुआ है जब इस दुखी महिला ने पंचायत से मदद मांगी तो इस महिला को पंचायत से मदद के नाम पर कुछ नहीं मिला। सरकार की जो जिम्मेदारी है वो तो है लेकिन हम अपनी जिम्मेदारी को कब समझेंगे ? जिस दिन हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझने लगेंगे कोई इंसान हमें पीड़ित और दुखी नजर नहीं आएगा !

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More