May 14, 2024 8:28 am

धर्मशाला की धरती पर CM जयराम ठाकुर जी की आज हुई रैली में भी मिला आपार समर्थन जयराम सरकार की नीतियों से प्रभावित कई परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज भी धर्मशाला में भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल के लिए रैलियां की जिसमें धर्मशाला की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का दिल खोलकर समर्थन किया उनकी नीतियों से प्रभावित होकर एक साथ 25 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा ।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला के बागली और तूंग मेला मैदान में विशाल चुनाव रैली को सम्बोधित करते हुए धर्मशाला से भाजपा के युवा व परिश्रमी उम्मीदवार विशाल नेहरिया को वोट देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में मजबूत राष्ट्र बन कर उभरा है और विश्व ने भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत से ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जैसे कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाया जाना, जोकि घाटी में आतंकवाद व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मुख्य कारण था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी अनुच्छेद 370 को लेकर विभाजित है क्योंकि उन्हें भी लगता था कि यह राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में शान्ति, प्रगति तथा समृद्धि के नए युग का आरम्भ होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश तथा केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में हो रहे विकास को पचा नही पा रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मद्द से प्रदेश में विकास को गति मिलने से विपक्ष परेशान है और उनके पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला और पच्छाद उप चुनाव के लिए भाजपा ने युवा नेताओं को मैदान में उतारा है। उन्होंने जनता से दोनों सीटों के भाजपा उम्मीदवारों को सहयोग देने का आह्वान किया ताकि प्रदेश में निरंतर विकास की गति को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से भाजपा का प्रत्याशी युवा एवं ऊर्जावान है तथा क्षेेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके क्षेत्र से एक सांसद तथा एक विधायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न निर्णयों को कार्यान्वित किया है जिससे प्रदेश के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन मंच कार्यक्रम को राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी सराहा गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही अपने पहले निर्णय में वृद्धजनों की वृद्धावस्था पैंशन को बिना किसी आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है, जिससे एक लाख 30 हजार वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 भी शुरू की है, जो प्रदेश के लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में वरदान साबित हो रही है।

इस अवसर पर 25 परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More