May 19, 2024 1:40 pm

विदेश में फंसे मनोज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की वीडियो कॉल पर बात तो मनोज भी हुए भावूक,सीएम ने बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज विदेश में फंसे मनोज से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करके उनका हाल जाना। मनोज की वीडियो आज सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुई और जैसे ही इसकी सुचना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिली मुख्यमंत्री की तरफ से इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विदेश मंत्रालय को मनोज से जुडी सारी जानकारी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने मनोज का हौसला बढ़ाने के लिए आज उससे वीडियो कॉल के माध्यम से बात भी की है। केंद्रीय विदेश मंत्री के साथ दूरभाष के माध्यम से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़का संकट में है, क्योंकि उसे आवश्यक भोजन, दवा आदि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मनोज कुमार को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यशैली ही उनकी पहचान है और एक बार फिर से अपनी कार्यशैली की वजह से वो सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। इससे पहले जब बाहर फंसे हुए हिमाचल वासियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दूसरे राज्यों से वापिस लेकर आये थे तो बहुत राजनीती हुई थी उनका बहुत विरोध किया गया था। पर मुख्यमंत्री पीछे नहीं हटे और अभी भी दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को लाने का कार्य जारी है।

ये भी पढ़े – सोशल मीडिया पर विदेश में फंसे दोनों हिमाचली युवको की वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा संज्ञान लिया जा चूका है,पढ़िए रिपोर्ट

जिस तरह से आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनोज से बात की है सोचिये ये अपने आप में बहुत सराहनीय कदम है। बिलकुल निराश हो चुके मनोज में आज नई ऊर्जा का निर्माण हुआ होगा। जब किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद अपने प्रदेशवासियों के बारे में इतना सोचता है तो वो अपने आप में ही एक अलग नजारा होता है। आज मुख्यमंत्री जी की इसी वजह से जमकर तारीफ की जा रही है।

इससे पहले लॉक डाउन में फंसे 2 हिमाचली युवको की मदद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर चुके हैं। जब उन दोनों युवको को बीमारी की वजह से तुरंत आर्थिक मदद की जरूरत थी और वो दूसरे राज्यों में फंसे हुए थे।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More