April 30, 2024 1:43 am

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कार्यक्रम शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी पुष्पांजलि, प्रतिभा सिंह ने पांच राज्यों के चुनाव में जीत का ठोक दवा, बोलीं : मोदी सरकार से लोगों का हो चुका है मोह भंग 

हिमाचल/शिमला:

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कार्यक्रम शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी पुष्पांजलि, प्रतिभा सिंह ने पांच राज्यों के चुनाव में जीत का ठोक दवा, बोलीं : मोदी सरकार से लोगों का हो चुका है मोह भंग 

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती मना रहा है. इस मौके पर खास कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित किया गया. जिसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिरकत की. इसके अलावा इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह भी शामिल हुईं. हालांकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आने की आधिकारिक जानकारी थी, मगर स्वास्थ्य कारणों से अभी भी दिल्ली एम्स से आने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती है. देश में कई बड़े काम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय हुए. उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रीवियस को खत्म करना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और बांग्लादेश बनाने जैसे बड़े काम इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए. आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं.

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें आज याद कर रहें है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कि देश के प्रति आस्था से सभी वाकिफ हैं. उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान में देश ने विकास किया. आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए हम उनके आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं.

वहीं इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की जीत का दवा भरा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है. अब जनता कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाना चाहती है. 5 राज्यों में आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस सभी राज्यों में जीतने वाली है और कांग्रेस इन राज्यों में अच्छे बहुमत से सरकार बनाएगी.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More