April 30, 2024 5:58 am

संजय अवस्थी ने संभाला कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार, सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाने की कही बात भाजपा पर साधा निशाना।

हिमाचल/शिमला:
हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं. हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर को हिमाचल कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया.
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा के साथ जिम्मेदारी को निभाएंगे. संजय अवस्थी ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी मिलती है. सबसे पहली चुनौती लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ लोकसभा और उपचुनाव लड़ेगी. साथी उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर हाल में बनाने का प्रयास किया जाएगा और आने वाले दिनों में मंत्री कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे जो कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के साथ समस्याओं को भी सुनेंगे।
वही संजय अवस्थी ने प्रदेश में होने वाले लोकसभा और उपचुनाव जीतने का दावा किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीने पहले कांग्रेस की सरकार बनी सरकार बनते ही बड़ी चुनौती प्रदेश की आर्थिक स्थिति थी पूर्व सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा गया था उसके बाद आपदा से प्रदेश को जूझना पड़ा इसके बावजूद भी प्रदेश में विकास की गति को नहीं रोक दिया गया।
वही संजय अवस्थी ने शिमला संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप पर भी निशाना साधा और कहा कि 5 साल तक भी सांसद रहे लेकिन सांसद निधि से उन्होंने कोई भी काम नहीं किया। 5 साल तक वे पूरी तरह से गायब रहे और अब इन चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें जवाब देगी।
Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More