May 6, 2024 4:50 am

हिमाचल में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान बढ़ा क्राइम का ग्राफ, निराशाजनक रहा कांग्रेस का 15 माह का कार्यकाल: विपिन सिंह परमार

हिमाचल/कांगड़ा:

भाजपा कांगड़ा संसदीय प्रभारी विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 माह का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर शोषण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। सरकार बनते ही मनोहर हत्याकांड हुआ था, जिसमें सरकार का रवैया सही नहीं रहा लोगों ने एकत्रित होकर जब आवाज उठाई तो उस मामले में न्याय की आस जगी विपिन परमार ने कहा कि भवारना की महिला की निर्मम हत्या हुई है, उस मामले में भी लीपापोती हो रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कॉलेज पढ़ने वाली बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। पालमपुर में एम ए की पढ़ाई कर रही लड़की पर युवक की ओर से इस तरह से तेजधार हथियार से हमला किया, जोकि शर्मशार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं है। आज के समय में लगातार नशे की बिक्री बढ़ गई है, जबकि उसे रोकने के लिए सरकार को कोई उचित कदम नहीं उठाया है। क्षेत्र के लोगों में अब दहशत व डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्र नशे के अड्डे बनते जा रहे हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि पुलिस की ओर से एक युवक पर लाथों का प्रयोग किया है, जोकि निंदनीय है। परमार ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। पुलिस थानों में अधिकारी व जवान लंबे समय से एक-एक थाने में डटी हुई है, उन्हें बदलने को विधानसभा में भी आवाज उठाई थी, लेकिन सरकार ने इस विषय पर कोई उचित कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से महिलाओं के हितों के लिए बड़ी लड़ाई आंदोलन शुरू किया जाएगा। परमार ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से कांगड़ा में साईबर थाना खोला गया था, लेकिन उसे व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बन्द कर दिया गया अब भाजपा के हल्ला बोलने पर दोबारा खोला गया, लेकिन व्यवस्था सही नहीं की गई थी उन्होंने कहा कि 60 के करीब पुलिस स्थाई चौकियां खोली गई थी, जिन्हें बन्द कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में मित्रों की सरकार व कैबिनेट रैंक बांटने का ही कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी अव्यवस्था को व्यस्तता में बदलने का कार्य करें।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More

कांग्रेस के घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग, डेढ़ वर्ष में नहीं किया कोई विकास कार्य, 9 मई से भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दर्ज : राजीव बिंदल