May 14, 2024 4:45 pm

जयराम सरकार का बड़ा कदम,राम सुभग सिंह बने नए मुख्य सचिव, अनिल खाची को दी बड़ी जिमेदारी बनाया गया राज्य चुनाव आयुक्त

कोरोना काल में महामारी के खिलाफ जंग में हिमाचल मॉडल देश का मॉडल बना। इस संकट की घड़ी में राज्य में किसी भी कोरोना मरीज को इलाज, दवा, डॉक्टर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन के लिए नहीं भटकना पड़ा। आम जनता को फौरन सुविधाएं पहुंचाने, आम लोगों की जान बचाने और उन्हें उबारने में हिमाचल की जयराम सरकार ने खूब वाहवाही भी लूटी।

अब कोरोना से उबरने के संकेत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य के विकास में तेज रफ्तार देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अफसरशाही को बदलना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत हाल में उन्होंने कई आईएएस अधिकारियों को बदलकर कर दी थी। अब जयराम ठाकुर ने रिटायरमेंट के नजदीक अपने मुख्य सचिव को भी बदल दिया है।

वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। वीरवार को निवर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इस्तीफे के लिए तीन माह के नोटिस पीरियड की अवधि को भी सरकार ने रिलैक्स कर दिया। खाची को सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया है।

रामसुभग काफी तेज तर्रार काम करने वाले अधिकारी माने जाते रहे हैं। जहां जहां जिस विभाग में उन्होंने अभी तक काम किया है वहां उनकी तरफ से काफी अच्छे रिजल्ट सामने आये हैं। अब सीएएस की कुर्सी पर बेथ कर किस तरह वो प्रदेश के विकास को सरकार के साथ मिलकर गति देने का काम करते हैं ये आने वाले वक़्त में पता चलेगा।

पी मित्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त था। खाची के इस्तीफे और नई नियुक्ति के बाद रामसुभग सिंह ही कैडर में मौजूद सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके मुख्य सचिव बनने के साथ ही प्रदेश सरकार ने उनके पास रहे विभागों का भी अन्य अधिकारियों में बंटवारा कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान को उद्योग और श्रम एवं रोजगार तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद शर्मा को परिवहन, एमडी रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More