May 21, 2024 12:49 am

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 72 अस्थि कलश सौंपते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने पार्टी नेताओं को चेताते हुए कहा कि सभी नेता इस कार्यक्रम में शामिल हों। वीरवार को कुलदीप राठौर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश पद्म पैलेस रामपुर से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह अमर रहे, के नारों के बीच श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही अस्थि कलश राजीव भवन पहुंचते ही दो मिनट का मौन रखा गया।

मंत्रोच्चारण के बाद ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों को स्वर्गीय वीरभद्र जी के अस्थि कलश सौंपे गए। कुलदीप राठौर ने बताया कि वीरभद्र सिंह की अस्थियां 17 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद नदियों या सरोवरों में विसर्जित की जानी चाहिए। 16 जुलाई को सभी ब्लॉकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने चाहिए। इसमें सभी कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व सभी अग्रणी संगठनों, विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अवश्य शामिल हों।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में वीरवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम और प्रार्थना सभा में पार्टी के कई बड़े नेता नहीं आए। पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह के नहीं आने पर कई कार्यकर्ता चर्चा करते भी सुने गए।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जयराम, महिलाओं की 1500 रूपये पैंशन रूकवाने को दिल्ली से डाला जा रहा दवाब, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

रायबरेली की तरह ही मंडी में भी घूम रही भ्रष्टाचारी मां बेटे की जोड़ी, दागदार नहीं देश चुनेगा दमदार सरकार, जैसे अमेठी में हारे कांग्रेस के युवराज वैसे ही मंडी की जनता देगी महिला विरोधियों को जबाब : कंगना

इस बार चुनाव एक गरीब परिवार के चाय बेचने वाले नरेन्द्र मोदी और मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल गांधी के बीच, सीएम 2022 के चुनाव में 97% हिन्दुओं को हराने का दावा किया था तो 2024 में यह दावा क्यों नहीं कर रहे : बिंदल