April 30, 2024 6:17 am

पाकिस्तान के दुर्गा और हनुमान मंदिर में मुसलमान करते हैं आरती

चौंक गए ? यकीन मानिये ये सच है ..पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देश में हिन्दू मंदिरों में मुसलमान आरती और भजन करते हैं. नामांतर  हिंदू आबादी वाले पाकिस्तान में भी आज भी महाभारत काल के हिन्दू देवी देवताओं के -मंदिर मौजूद हैं। पूरे पाकिस्तान में के 26  राज्यों में मां दुर्गा, शिवजी से लेकर हनुमान के मंदिर हैं। वर्ष 1947 तक यहां पर लगभग 300 मंदिर थे, मगर साल 1992 में बाबरी मस्जिद विवाद के कारण बहुत से मंदिरों को गिरा दिया गया। इसके बावजूद कुछ मंदिरों पर हर किसी की आस्था बनी हुई है। इन मंदिरों में मुस्लिम और सिख लोग भी जाते है और कुछ हिंदू लोगों के  के अधिकारों के लिए लड़ते भी है।

 

 

हिंगलाज माता मंदिर, बलूचिस्तान

हिंगलाज माता मंदिर, माता सती का सबसे प्रसिद्ध शक्ति पीठ है। गुफा मंदिर बलूचिस्तान में हिंगोल नदी पर स्थित है और यह ‘हिंगलाज देवी’ के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर के साथ कुछ पौराणिक कथाएं जड़ी हुई है। एक ओर जहां हिंदू इस मंदिर को ‘शक्ति पीठ’ या ‘देवी मंदिर’ कहते है, वहीं दूसरी ओर मुसलमान इसे ‘नानी’ या ‘बीबी नानी’ का मंदिर कहते हैं। 

Hinglaj Mata Temple

मान्यता है कि पाकिस्तान के जिस क्षेत्र में आज हिंगलाज माता का मंदिर स्थापित है, वहां देवी सती का सिर आकर गिरा था। इस सिद्ध मंदिर की यात्रा करने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं – आप या तो पहाड़ी क्षेत्र से यात्रा करें या फिर मरुस्थली। इस इलाके के ठीक पास हिंगोल नदी और चंद्रकूप पहाड़ है। इस मंदिर में परिक्रमा करने के लिए एक बहुत बड़ी गुफा भी है।

Ormara Via Makran Coastal Highway

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More