May 3, 2024 2:41 am

देवी देवताओं का आशीर्वाद और जनता का स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत, अपने जन्मदिन के मौके पर बोले पूर्व CM जय राम ठाकुर

 

हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आज जन्मदिन है. इस मौके पर सुबह से नेता प्रतिपक्ष के आधिकारिक आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है. सुबह से ही आधिकारिक आवास पर भीड़ जुटी हुई है और जश्न का माहौल बना हुआ है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा के सहयोगी नेताओं के साथ पहाड़ी नाटी डालते हुए भी नजर आए.

जन्मदिन की बधाई के लिए सभी का आभार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस दौरान जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर, तो कुछ नए सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी है उन सभी का आभार. इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के देवी देवताओं का आशीर्वाद उन पर लगातार बना हुआ है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद भी उनको मिलता रहा है और यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है. जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल देर रात तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी उन्हे बधाई दी है.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More