May 9, 2024 1:57 am

मेजर सोमनाथ शर्मा की स्मृति में उनके पैतृक गांव डाढ़ में मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक एवं वन विहार की होगी स्थापना : किशन कपूर

हिमाचल/धर्मशाला:

कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की स्मृति में उनके पैतृक गांव डाढ़ में मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक एवं वन विहार की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से 50 लख रुपए की राशि स्वीकृत की है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में सांसद किशन कपूर ने कहा कि भारत भूमि के महान सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त कर वीर भूमि कांगड़ा को गौरवान्तित किया है उन्होंने कहा कि जब भी देश की आन-बान और शान को दुश्मनों ने ललकारा है, कांगड़ा के फौलादी जवानों ने सीने पर गोलियां खाकर अपने देश की रक्षा की है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेषता कांगड़ा सर्वोच्च बलिदान की परंपरा में देश में सदैव अग्रणी रहा है मेजर सोमनाथ शर्मा के सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला पालमपुर की सीमा पर माता चामुंडा जी के मंदिर के निकट डाढ़ गांव में बसे इस सैनिक परिवार को कौन नहीं जानता यह गांव देश के प्रथम सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त स्वर्गीय मेजर सोमनाथ शर्मा का गांव है 31 जनवरी 1923 को जन्मे मेजर सोमनाथ के पिता भी मेजर अमरनाथ शर्मा भी सेना में डॉक्टर थे उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई विश्वनाथ शर्मा भी भारतीय सेना के 15वे सेना अध्यक्ष रहे हैं मेजर सोमनाथ शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए सांसद ने कहा कि मेजर शर्मा के बलिदान के साथ कश्मीर की भारत के साथ विलय की कहानी जुड़ी हुई है सांसद ने कहा कि आज कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इन महान सपूतों ने श्रीनगर एयरपोर्ट को ना बचाया होता तो आज कश्मीर भारत के लिए विशाल का मुकुट ना होता कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद किशन कपूर ने आश्चर्य व्यक्त किया कि मेजर सोमनाथ शर्मा के पैतृक जिला कांगड़ा में उनकी स्मृति को चिर अनंत बनाए रखने के लिए इतने वर्षों से कुछ भी नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि इस चूक पर इतिहास वर्तमान पीढ़ी को शायद ही माफ करें उन्होंने कहा कि एक सजग नागरिक और इस जिला के जनप्रतिनिधि होने के नाते हमने इस दिशा में पहल कर प्रथम परमवीर चक्र सामान प्राप्त मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक एवं वन विहार की स्थापना उनके पैतृक गांव डाढ़ में करने का निर्णय लिया है सांसद ने कहा कि इस बिहार की रूपरेखा प्रदेश के वन विभाग द्वारा तैयार की जाएगी यह प्रस्तावित पावन स्थल देश और प्रदेश की भाभी पीढ़ी को भारत के इस महान सपूत की याद दिलाती रहेगी उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तत्वाधान में जब यह परियोजना तैयार हो जाएगी तो निश्चित ही जिला कांगड़ा के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More