May 7, 2024 10:55 pm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है पूरा प्रदेश

जयराम सरकार को दिसंबर में दो साल पुरे होने वाले हैं। जयराम सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हिमाचल को विकास के पथ पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास कर रही है जिसमें सरकार कामयाब भी हुई है। पहली बार प्रदेश में इन्वेस्टर्स मीट का सफल आयोजन किया गया जिसके बाद हजारो करोड़ों का निवेश प्रदेश को मिला। जयराम सरकार की तरफ से एक से बढ़कर एक अच्छी योजनाओ की शुरुआत की गयी है जिसका लाभ आज पूरा प्रदेश ले रहा है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में नवनिर्वाचित शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष तथा कैलाश जिला सहकारिता फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहत्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं।

जय राम ठाकुर जी ने कहा कि पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय तथा मिशन के रूप में भाजपा को धरातल पर मजबूत करने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव संवैधानिक रूप से करवाए जाते रहे हैं तथा अब तक सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए हैं। दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस एक विभाजित पार्टी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार अच्छा कार्य करने का आह्वान किया ताकि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा फिर सत्ता में आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि देश के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जैसे कुशल व योग्य नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने अपनी विश्व गुरू की पुरानी पहचान प्राप्त की है। केंद्र में भाजपा सरकार होने का हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिल रहा है और उन्होंने प्रदेश को केंद्र सरकार से मिलने वाले भरपूर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जय राम ठाकुर जी ने रवि मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शिमला ज़िला में भाजपा और अधिक मजबूत और सशक्त बन कर उभरेगी।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक जवाहर ठाकुर व राकेश जम्वाल, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, संगठन सचिव पवन राणा, हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डाॅ. डेजी ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More