April 30, 2024 9:24 am

कैसे एक गरीब परिवार का लड़का बना सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का मालिक

कैसे एक गरीब परिवार का लड़का बना सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का मालिक

कहते हैं की जीवन में वो कामयाब नहीं होते हैं जिन्हें हालात बदल दे बल्कि कामयाब वो होते हैं जो हालातो को बदल दे | ऐसी ही कुछ कहानी हैं आज के समय के सबसे सफल पत्रकार और इंडिया के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल के मालिक रजत शर्मा की |

शरुआती जीवनरजत शर्मा का जन्म 18 फरवरी 1957 को दिल्ली में हुआ था | रजत जी बचपन में अपने साथ भाइयो ,  एक बहन , बीमार माँ और पिता के साथ पुरानी दिल्ली में 10×10 के एक छोटे से घर में रहते थे | घर में ना तो पानी था ना बिजली | एक बार जब वो पडोसी के घर टीवी देखने गए तो उन्हें भगा दिया तो उन्होंने ठाना की अब वो कुछ ऐसा करेगे की लोग उन्हें टीवी पे देखेगे |

आगे का सफ़र

इसके बाद उन्होंने इस बात को अपने जीवन का उद्देश्य बना दिया और पढ़ाई में लगे रहे | उनके जीवन में पहला मौका तब आया जब उन्होंने M Com पुरी कर ली | M Com पुरी करने के बाद वो समर जॉब की तलाश में घूम रहे थे तभी उनकी मुलाकात जनार्धन ठाकुर से हुयी जिन्होंने उस दौरान आनन्दबाजार पत्रिका छोडी ही थी | आनदं बाजार पत्रिका को आप अच्छी तरह जानते होंगे जो मीडिया में आज बहुत बड़ी कंपनी बनकर उभरा है जिसे हम ABP के नाम से जानते है जिनका न्यूज़ चैनल वर्तमान में चल रहा है |

इंडिया टीवी

उन्होंने देश के नाम पर इंडिया टीवी रखकर 2004 में लांच किया | इंडिया टीवी शुरुआत में केवल सीरियस खबरे दिखाता था जिसमे महिला कल्याण या पशु कल्याण जैसे मुद्दे हुआ करते थे | अब उन्होंने इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल की शुरुवात तो कर दी लेकिन शुरवात के दो सालो में ही उनके पास पैसो की कमी होने लग गयी थी | उस समय उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचकर लोगो की त्नखाव्ह निकाली थी | इसके बाद उनके पास दो विकल्प रह गये थे कि या तो हार मानकर इस चैनल को बंद कर दे या कुछ बदलाव करे | इसके बाद उन्होंने आप की अदालत शुरू किया जो की आज इंडिया में सबसे मशहूर शो हैं |

2015 में रजत शर्मा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया | हालातो को कैसे काबू किया जाता हैं इस बात का जीवंत उदाहरण हैं रजत शर्मा |

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More