April 27, 2024 1:54 pm

भाजपा ने कोंग्रेस के 6 बागी नेताओं को दिया टिकट, भाजपा के कुनबे में नाराजगी का माहौल

भाजपा ने कोंग्रेस के 6 बागी नेताओं को दिया टिकट, भाजपा के कुनबे में नाराजगी का माहौल, लाहौल स्पीति में भाजपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री डॉ राम लाल मारकण्डा ने जाहिर की नाराजगी, मुख्यमंत्री का दावा भाजपा के की विधायक और नेता कोंग्रेस के संपर्क में।

 

हिमाचल/शिमला:

हिमाचल प्रदेश में सियासी माहौल दिन ब दिन नए रंग लिए सामने आ रहा है। हालही में कोंग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 6 बागी नेताओं अब भाजपा से विधानसभा उप चुनाव का टिकट दे दिया गया है। लेकिन इन्हीं 6 विधानसभा हल्कों में भाजपा के कद्दावर नेता अब नाराज दिखाई दे रहे हैं। पहले जिला ऊना के गगरेट विधानसभा से चैतन्य शर्मा जैसे ही भाजपा में शामिल हुए गगरेट से भाजपा के कद्दावर नेता राकेश कालिया ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मंगलवार को जैसे ही विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की तो लाहौल स्पीति से पूर्व की भाजपा सरकार में मंत्री रहे डॉ राम लाल मारकण्डा ने एक जनसभा में ऐलान किया कि चुनाव तो हर हाल में लडेंगे और अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कोंग्रेस के बागी नेता रवि ठाकुर का कहना है कि जनता ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था लेकिन मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से हालात ऐसे बन कि एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल और जनता के हित में उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया। उधर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक और पूर्व मंत्री उनके संपर्क में है। अब तक ऐसा दावा भारतीय जनता पार्टी करती आई है। मगर मुख्यमंत्री के ताजा दावे ने प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। मसलन इस बार का चुनाव पहाड़ों पर बहुत रोचक रहेगा, कोंग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में अंदर खाते नाराजगी का दौर देखा जा रहा है।

हर हाल ने लडेंगे चुनाव, रवि ठाकुर के विरोध में भाजपा का परिवार: डॉ रामलाल मारकण्डा 

कोंग्रेस से 6 बागी नेताओं को भाजपा से टिकटों की घोषणा के बाद लाहौल-स्पीति में भाजपा परिवार के भीतर चिंगारी सुलग गई है। पूर्व की भाजपा सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता डॉ रामलाल मारकण्डा ने खुले मंच से ऐलान कर दिया अब भार्ष्टाचार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने हर हाल में इस बार चुनाव लडने का ऐलान कर दिया। मारकंडा ने कहा भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लाहौल स्पीति में डॉ. रामलाल मारकंडा पार्टी टिकट रवि ठाकुर को देने पर भड़क गए हैं। उन्होंने रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगे नहीं बढ़ने देंगे। भले वो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वह लाहौल के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे। डॉ. मारकंडा ने बताया कि वह जल्द पार्टी से इस्तीफा देंगे। उनके साथ पूरी जिला कार्यकारिणी भी सामूहिक त्यागपत्र देगी। भाजपा हाईकमान के फैसले से हर वर्कर हताश और मायूस है। मारकंडा ने कुछ दिन पहले ही बागी होने के संकेत दे दिए थे। डॉ. मारकंडा लाहौल स्पीति से तीन बार विधायक और दो बार के मंत्री हैं। पूर्व जयराम सरकार में वह कृषि मंत्री रह चुके हैं।

हिमाचल के हितों के खिलाफ सिंघवी ने लड़ी क़ानूनी लड़ाई : रवि ठाकुर

कोंग्रेस के बागी नेता रवि ठाकुर पर भाजपा ने अपना दाव खेला है। रवि ठाकुर को लाहौल-स्पीति से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रवि ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, अभी 4 साल का कार्यकाल बकाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हिमाचल विरोधी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट किया, क्योंकि उन्होंने वाटर सेस जैसे संवेदनशील मामले पर अदालत में हिमाचल की खिलाफत की थी। भाजपा के लाहौल स्पीति के कद्दावर नेता डॉ राम लाल मारकण्डा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और पार्टी के सच्चे सिपाही कि तरह काम करना चाहिए। अभी 4 साल उनको इंतजार करना ही था लिहाजा आगे भी पार्टी और सरकार बनने के बाद मान सम्मान दिया जा सकता है। इसलिए कभी भी क्रोध और खुशी में ऐसे निर्णय नहीं लिए जाने चाहिए। उन्होंने चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा भी किया।

हिमाचल में आया राम गया राम की राजनीति भाजपा ने शुरू की : मुख्यमंत्री

उधर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के छह बागी विधायकों को BJP द्वारा टिकट देना साबित करता है कि हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फ़रोख़्त हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आया राम, गया राम की राजनीति नहीं थी, लेकिन भाजपा ने शुरू की है। सीएम ने कहा कि खरीद-फ़रोख़्त कर हिमाचल के हित को चोट पहुंचाने वालों और पैसों के लिए जनादेश व अपना ईमान बेचने वालों को जनता सबक सिखाएगी। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए BJP से ऐसी राजनीति नहीं करने की अपील की। मुख्यमंत्री सुक्खू के इस बयान को कांग्रेस के बागी विधायकों की एंट्री से नाराज BJP नेताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा द्वारा कांग्रेस के छह बागी नेताओं को टिकट देने से कुटलैहड़ में वीरेंद्र कंवर, लाहौल स्पीति में डॉ. रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंदर राणा सहित चुनाव क्षेत्रों में कई भाजपा नेताओं का करियर दांव पर लग गया है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि BJP में डॉ. रामलाल मारकंडा, राकेश कालिया सहित BJP के कई विधायक भी पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके संपर्क में है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More