April 27, 2024 5:26 pm

अपने 60वें जन्म दिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत

अपने 60वें जन्म दिन के मौके पर CM सुक्खू की भाजपा को नसीहत, ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे भाजपा, “कंगना रनौत” को लेकर “सुप्रिया श्रीनेत” की टिप्प्णी पर बोले CM, कांग्रेस पार्टी देती है महिलाओं को सम्मान, महिलाओं के लिए लेकर आए समान निधी योजना।

हिमाचल/शिमला:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला मुख्यमंत्री आवास में अपना 60 वां जन्मदिन मनाया. आधिकारिक रूप से सीएम सुक्खू के जन्म दिवस की तारीख 27 मार्च है. लेकीन शुभ मुहूर्त के चलते जन्म दिन एक दिन पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता की शुभकामनाओं का धन्यवाद किया. CM सुक्खू ने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे परहेज़ करने की नसीहत भी दी.

 

साल 2027 तक हिमाचल बनेगा सबसे समृद्धशाली राज्य:

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्म दिवस समारोह के मौके पर कहा कि जन्मदिन के मौके पर निश्चित तौर पर उनका सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके चुनाव मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2032 तक सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

 

महिलाओं को कोंग्रेस सरकार में मिला सम्मान, जनता 1 जून को देगी जवाब:

 

वहीं बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारण के साथ ही उनके लिए रहता थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन भर चुनौतियों का सामना किया है. आपदा की चुनौती का सामना किया अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला. दूसरे बजट में विधवाओं के बच्चों को सहारा दिया. प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित DA देने का काम किया. महिलाओं को 1500 पेंशन के रूप में सम्मान निधि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के समय भर्तियां ही नहीं हो पाती थी. उन्होंने विपक्ष को नसीहत भी दी. सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करना बंद करें. विधायकों की खरीद फरोख्त करना बंद करें. मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल से वह प्रदेश में अपना प्रवास शुरू करेंगे और मैदान-ए-जंग में विपक्ष को जवाब देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली है. जनता 1 जून को प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का जवाब देगी।

 

कंगना रनौत हिमाचल की बेटी, कोंग्रेस महिलाओं के लिए लाई नई योजनाएं:

 

इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना जनरल सेक्रेटरी बनाया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है. महिलाओं को सम्मान देने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शूरू की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी महिलाओं को के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More