May 9, 2024 6:02 am

शिमला के मशहूर जाखू मंदिर में श्रीराम की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने को सीएम सुक्खू की हां, रामनवमी के दिन मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाने की तैयारी : राजीव सूद

 

हिमाचल/शिमला : शिमला सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा की ओर से मुख्यमंत्री को जाखू में भगवान राम की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जाखू में भगवान राम की मूर्ति को कहां स्थापित करना है और क्या प्रारूप रहेगा इस बारे में फिलहाल विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला के मशहूर जाखू मंदिर में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। लेकिन भगवान राम की मूर्ति के बिना वह अधूरी सी नजर आती है। इसीलिए शिमला में भगवान हनुमान के साथ भगवान राम की मूर्ति को भी बनाया जाएगा। राजीव सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि जाखू में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति का प्रारूप कैसा रहेगा, भगवान राम की मूर्ति को धनुष के साथ बनाया जाएगा या मूर्ति बैठे हुए रूप में बनाया जाएगा। इस बारे में विचार किया जा रहा है।

सुंदरता और मजबूती का रहेगा विशेष ध्यान आने वाले हजार सालों तक टिकी रहे मूर्ति

इसके अलावा उन्होंने कहा की जाखू मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को खूबसूरती और मजबूती को नजर में रखते हुए बनाया जाएगा। मूर्ति का निर्माण किया जाएगा तो मूर्ति को भूकंपरोधी भी बनाया जाएगा। जिस तरह से सभी लोगों को इस बारे में जानकारी है कि शिमला सिस्मिक जोन 4 और 5 में आता है। इसीलिए भगवान राम की मूर्ति आने वाले 1000 सालों तक टिकी रहे इस तरह से इस मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। इस मूर्ति की नींव को भी मजबूती से बनाया जाएगा।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More