May 12, 2024 11:15 pm

22 जनवरी को भाजपा मंदिरों में चलाएगी सफाई अभियान, पार्टी के ध्वज और पटकों के बगैर होगा के बगैर होगा आयोजन

 

हिमाचल/शिमला :

श्री राम लाल विग्रह स्थापना के मौके पर 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश भाजपा मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगी इस बाबत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने जानकारी साझा की. राजीव बिंदल ने बताया कि 22 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे. राजीव बिंदल ने बताया कि यह अभियान भाजपा के ध्वज और पटकों के बगैर किया जाएगा.

500 वर्ष के संघर्ष के बाद आया यह शुभ अवसर : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव मंडल ने बताया कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलाल के विग्रह की स्थापना करेंगे उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद यह शुभ अवसर आया है जब अयोध्या में फिर से भगवान राम की स्थापना हो रही है उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण और शुभ अवसर है उन्होंने कहा कि इस मौके पर भाजपा प्रत्येक राम भक्त के साथ है डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 22 जनवरी के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगी उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा के बैनर और पटकों के बगैर किया जाएगा यह पूरा अभियान केवल राम भक्तों के बैनर तले होगा।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment