April 29, 2024 7:01 pm

दिल्ली हाट हिमोत्सव पहुंचेंगे CM सुक्खू,16 से 30 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है हिमोत्सव

 

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक अब दिल्ली में भी देखने को मिल रही है. दिल्ली हाट में 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हिमाचल सरकार हिमोत्सव का आयोजन कर रही है. इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज दिल्ली हाट में लगे इस हिमोत्सव में हिस्सा लेंगे.

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट विभाग का नाम हुआ हिम्क्राफ्ट

हिमाचल प्रदेश में हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम का नाम बदलकर आप हिमक्राफ्ट कर दिया गया है. प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि समय के साथ विभाग में परिवर्तन की जरूरत है, लिहाजा इसका नाम भी अब हिम क्राफ्ट कर दिया गया है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाम के परिवर्तन के साथ ही विभाग की कार्यशैली में भी परिवर्तन किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से दिल्ली में भी हिमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई कार्यक्रम पारंपरिक रूप से हटकर हैं. इस हिमोत्सव में हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति, परिधान और स्वादिष्ट व्यंजनों का ज़ायका उपलब्ध होगा. कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में जानकारी दी.

15 दिनों तक दिल्ली में दिखेंगे हिमाचली संस्कृति के रंग

बीते दिनों कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर से हिमोत्सव की शुरुआत होगी. यू हिमाचल की संस्कृति को दिखाता हुआ यह कार्यकर्म 30 दिसंबर तक चलेगा. हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमोत्सव में 15 दिनों तक हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक दिल्ली में देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में बसे हैंडलूम कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा.

हथकरघा कारीगर दिखाएंगे हुनर स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा मंच 

हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इस हिमोत्स्व में हिमाचल के पारंपरिक परिधान, हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके अलावा यहां हिमाचल के विभिन्न जिलों के व्यंजन भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हिमोत्सव में करवाए जाएंगे. साथ ही इसमें विशेष तौर पर हिमाचल के परिधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हिमाचली फैशन शो भी कराया जाएगा.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More