May 13, 2024 9:48 am

खुद आपदा से जुझ रहा हिमाचल फिर भी मुख्यमंत्री जय राम ने दिखाया बड़ा दिल किया बड़ा काम

सीमित संसाधनों और विकट परिस्थितियों में घिरे हिमाचल ने बाढ़ से जुझ रहे केरल की तरफ सहायता के हाथ बढ़ाते हुए 5 करोड़ राहत राशि देने का ऐलान किया है। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से केरल के कई इलाकों में हाहाकार है और कई लोग बेघर हो चुकें है 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ के कारण केरल में स्थितियां काफी नाजुक हैं लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में सारा देश केरल के लोगों के साथ खड़ा है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे और केरल सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर करेगी। दरअसल केरल में मई से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है मौसम विभाग ने केरल के 14 में से 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

Image result for मुख्यमंत्री जय राम

राज्य में बाढ़ के चलते 80 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। बाढ़ से केरल में आठ हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भीषण आपदा के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी आ गई। यातायात ठप होने से ज्यादातर पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। बाढ़ के कारण कोच्चि एयरपोर्ट बंद है। शुक्रवार को राज्य से गुजरने वाली या चलने वाली 35 ट्रेनों को रद्द किया गया। केरल सरकार कोच्चि के नौसेना हवाई अड्डे से भी उड़ानें शुरू कराने की कोशिश में हैं।

वहीं, हिमाचल में भी पिछले 11 से 13 अगस्त को हुई बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में प्रदेश में 19 लोगों की मौत हो गई थी। कई एनएच सहित 495 के करीब सड़कों पर यातायात ठप हो गया था। जगह-जगह ल्हासे गिरने से करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है। प्रदेश में अभी भी 102 सड़कें ठप पड़ी हैं।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More