May 5, 2024 6:25 pm

दुर्गम क्षेत्र पांगी के लिए मुख्यमंत्री जयराम के प्रयास से केंद्र की मोदी सरकार से मिला बड़ा तौफा पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए बड़ा कदम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के प्रयासों से एक बार फिर मोदी सरकार ने हिमाचल को बड़ा तौफा दिया है। पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र को बर्फ के दौरान भी यातायात से जोड़े रखने के लिए ये बड़ी सफलता जयराम सरकार को मिली है। जयराम सरकार ने सच कर दिखाया है सबका साथ पुरे प्रदेश का विकास।

ये भी पढ़े : 15 साल से जो नहीं हुआ वो शुभ काम भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के हाथों होना ही लिखा है,जयराम सरकार का ये अगला बड़ा कदम

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार ने केंद्र को सितंबर में स्वीकृति के लिए भेजी थी। पांच चरणों में बनने वाली 21.4 किलोमीटर रज्जू मार्ग की परियोजना हिमाचल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए एक चुनौती होगी।

ये भी पढ़े : गुणवत्ता से ना हो समझौता ना हो पाए कोई धांधली,एक करोड़ से ज्यादा राशि के प्रोजेक्टों पर उठाया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू मार्ग साच दर्रे पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित होगा। देश के कठिन, दुर्लभ और बर्फ से ढके क्षेत्रों में वर्ष भर आवागमन सुचारु रखने में अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण होगा।

प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा कार्य को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More

कांग्रेस के घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग, डेढ़ वर्ष में नहीं किया कोई विकास कार्य, 9 मई से भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दर्ज : राजीव बिंदल