April 28, 2024 5:01 pm

नहीं रहीं मशहूर सीरियल बालिका वधू की ‘दादी सा’: सुरेखा सीकरी का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई से सुबह सुबह एक बुरी खबर सुनने को मिली। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। बड़े बड़े दिग्गज अभिनेताओं ने उनके निधन पर घर शोक प्रकट किया है।

आपको हम यहां बता दें की बालिका बधू सीरियल से अभिनेत्री सुरेखा जी को एक अलग पहचान पुरे देश ही नहीं विदेश में भी मिली थी।आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। लेकिन एक कहावत है ना जितना भगवान ने लिखा है इंसान उतना ही जी पायेगा उससे ज्यादा नहीं।

मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं। टीवी सीरियल का बहुत बड़ा नाम रही हैं ये अभिनेत्री इसके अभिनय को हर कोई सराहता था।

बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। बहुत अलग अभिनय करने की वजह से सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More