April 29, 2024 12:27 pm

कीवी : हृदय रोग का खतरा सता रहा है तो खाएं कीवी …दूर भागेगी बड़ी बीमारियां !

कीवी के फ़ायदे – Health Benefits of Kiwi

कीवी सही मायने में पोषक तत्वों का एक भरपूर खज़ाना है। मुख्यतः कीवी में फाइबर, विटामिन सी और ई,  केरोटिनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी हैं।

आइये जानते हैं इसके फायदे |

रोग प्रतिरोधी क्षमता

विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा कीवी में ज्यादा होने के कारण इस से रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है।

एनीमिया में –

विटामिन सी से भरपूर कीवी हमारे शरीर की आयरन सोखने में मदद करता है और यही कारण है की अनीमिया के मरीजों के लिए कीवी एक उत्तम फल है।

नींद के लिए फायदेमंद –

अनिद्रा के लिए कीवी बड़ी ही काम की चीज़ है क्यूंकि इस में मौजूद सेरोटिनिन आपको तनाव दूर कर के अच्छी नींद लाने में सहायक है।

गर्भावस्था में फायदेमंद
कीवी जैसा अद्भुत फल गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक वरदान है क्यूंकि गर्भावस्था में ज़रूरी तत्व फोलिक एसिड भी कीवी में पाया जाता है |

ह्रदय रोग में लाभ
कीवी में मौजूद फाइबर और पोटैशियम दिल की बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं |

Kiwi Health Benefits

डायबिटीज पर नियंत्रण
कीवी से खून में गलूकोज का स्तर नहीं बढ़ता और इसी कारण से कीवी का सेवन  डायबिटीज, दिल के रोग और वज़न कम करने में बहुत फायदेमंद है।

पेट की बीमारियों में फ़ायदा

इसका रेशा यानि फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करते रहने में मदद करता है, और कब्ज़ के मरीज़ों के लिए तो कीवी अमृत समान है।

अस्थि रोगों एवं जोड़ों के दर्द में आराम
पोटैशियम नामक तत्व जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है वो भी कीवी में मौजूद है और इसीलिए इसे महिलाओं में ढलती उम्र में होने वाले अस्थिरोग ओस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद माना गया है।


त्वचा को मुलायम बनाने के लिए –

विटामिन सी की अधिकता की वजह से कीवी के सेवन से हमारी त्वचा काफी मुलायम और चमकदार हो जाती है और हम जवान बने रहते हैं |

रक्त कणिकाओ को बढ़ने में –

डेंगू और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के समय इसके सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं | कीवी फल बहुत ही काम का होता हैं आप इसका सेवन करे और खुद को स्वस्थ रखे |  

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More