April 28, 2024 7:41 pm

5 जनवरी को सोलन-शिमला में करेंगे जनसभा करेगें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

 

हिमाचल/शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलन और शिमला में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर होने वाला है और इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश की जनता को भी संबोधित करेंगे.

5 जनवरी की सुबह 9ः00 बजे सोलन माॅल रोड़ पर रोड़ शो : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी, 2024 को हिमाचल प्रदेश पधार रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाई-बहन अपने हर दिल अजीज नेता का अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा की अध्यक्षता में व नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। प्रातः 9ः00 बजे सोलन माॅल रोड़ पर रोड़ शो एवं अभिनंदन समारोह होगा

दोपहर को शिमला पहुंचेंगे नड्डा, राज्य अतिथि गृह पीटर ऑफ में होगा अभिनंदन कार्यक्रम : बिंदल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया की दोपहर 1ः00 बजे होटल पीटरहाॅफ शिमला में अभिनंदन समारोह होगा। सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने देश का संपूर्ण माहौल भाजपामय कर दिया है और नरेन्द्र भाई मोदी देश के अभिजीत नेता के रूप में उभरे हैं।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 2024 का वर्ष एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का वर्ष शुरू हुआ है और मोदी जी व भाजपा के साथ ही देश की तरक्की सुनिश्चित होनी है। नरेन्द्र भाई मोदी ने 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का काम शुरू किया है और हम सब लोगों को मिलकर उसे पूरा करना है।

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More