April 29, 2024 7:43 pm

लम्बे बाल पाने है तो ये करे

hair fall treatment remedies

बालों को लम्बा करने के तरीके

बाल हमारे शरीर का सबसे बड़ा आकर्षण होता है | जब आपको कोई पहली बार देखता है तो उसकी नजर सबसे पहले आपके बालों में जाती है और अगर आपके बाल कम घने और छोटे हो तो फिर अच्छा नहीं लगता है | क्या आपके बाल तेज़ी से काम हो रहे हैं और झड़ रहे हैं…क्या आपको अपने बाल झड़ने का भय सता रहा है ?लम्बे और घने बाल पाने के अचूक उपाए !जानते है बालों को लम्बा करने के कुछ तरीको के बारे में |

बालों को लम्बा करने के तरीके –

प्याज का रस –

प्याज को छील कर उसका रस निकाल ले और अपने बालों में लगा ले और लगभग एक घंटे तक लगा रहने दे और फिर साफ़ पानी से धो ले | आप इस प्रयोग को एक हफ्ते में दो बार करे , ऐसा करने से बाल लम्बे होगे और चमक भी आएगी |

solutions for hair fall

मेथी का प्रयोग –

आप मेथी के दानो को पीस कर अपने बालों में लगाये और या फिर किसी भी तेल में मिला कर के इसको बालों में लगाये और फिर अच्छे से साफ़ पानी से धो ले | बालों को लम्बा करने के लिए यह बहुत ही उपयोगी नुश्खा है |

नारियल का तेल –

रात को सोने से पहले बालों में हल्का हल्का नारियल का तेल लगाये और सुबह होते ही धो ले | ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको बालों में फर्क दिखने लगेगा और आपके बाल लम्बे होने लगेगे |

आंवला चूर्ण –

थोडा सा काला तिल , आंवला चूर्ण , ब्राम्ही चूर्ण का मिश्रण बना ले और फिर उसमे थोडा सा चीनी मिला ले और और रोज इसका सेवन करे | ऐसा करने से बालो में चमक आती है और बाल घने के साथ साथ लम्बे होते है |

आलू –

 जब आप नहाने जाए उससे पहले आलू का रस अपने स्कैल्प में लगाये और लगभग बीस मिनट तक लगा रहने दे और फिर धो ले | संभव हो तो ऐसा रोज करे नहीं तो हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा जरूर करे जिससे बाल बढ़ने लग जाएगे |

home remedies for hair fall

आंवला जूस –

आंवला जूस रोज एक गिलास पिए , इससे बाल जल्दी से लम्बे होगे |

प्याज और अंडा –

प्याज के रस में अंडे का सफ़ेद भाग मिलाकर अपने बालों में तीस मिनट तक लगाये | बहुत ही फायदेमंद है |

ये बहुत अचूक प्रयोग है इनसे आपको जरूर फायदा होगा लेकिन ध्यान रहे केमिकल युक्त चीजे बालों में ना लगाये |

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

From the desk of talentd writers of ViralBharat.Com

Read More