April 29, 2024 6:10 am

रेणुका जी विधानसभा सीट से विधायक विनय कुमार बने हिमाचल विधानसभा के नए उपाध्यक्ष, पक्ष विपक्ष ने एक स्वर में किया प्रस्ताव पारित 

 

 

हिमाचल/धर्मशाला : जिला सिरमौर की रेणुका से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. सदन में CM सुक्खू ने उनके नाम का प्रस्ताव किया, जिसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्य ने भी उसका समर्थन किया इसके बाद नेता विपक्ष की ओर से भी उन्हीं के नाम का प्रस्ताव किया गया जिस पर पूर्व उपाध्यक्ष हंसराज ने इसका समर्थन किया इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुना गया.

पिछड़ा क्षेत्र माना जाता सिरमौर, सुक्खू सरकार में मिला प्रतिनिधित्व : विनय कुमार 

विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद विनय कुमार ने कहा कि आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि सिरमौर एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है लेकिन जिस तरह से वर्तमान सुक्खू सरकार में सिरमौर को प्रतिनिधित्व मिला है उससे सिरमौर के क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी. विनय कुमार ने कहा कि उनके स्वभाव के बारे में सभी विधानसभा के सदस्य वाकिफ हैं कभी उनका किसी से कोई विरोध नहीं रहा. ऐसे में सभी को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा.

इनकी कार्यशैली का रेणुका जी के लोगों को होगा फायदा : सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को हिमाचल विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी उन्होंने कहा कि विनय कुमार मधुर स्वभाव के व्यक्ति हैं. उनके काम करने की जो शैली है उसका सीधा-सीधा फायदा रेणुका के लोगों को होगा.

Viral Bharat
Author: Viral Bharat

Leave a Comment

Read More